Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, चुना चौक गूंजा जयघोष और आतिशबाजी

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, सोमवार।
भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। चुना चौक स्थित रामलीला मैदान के सामने आयोजित विजय उत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी, मिठाई वितरण और जयघोषों के साथ खुशी का इजहार किया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और विकासवादी सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है, जिसके चलते जनता का समर्थन निरंतर बढ़ रहा है।

विजय उत्सव का आयोजन गायत्री शर्मा एवं विनोद राजपूत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चुना चौक समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत आमजन के विश्वास और पार्टी की नीतियों की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट पंकज बावलिया, एडवोकेट नीरज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा (प्रिंसिपल), बंटी सोनी, गोपी पुरोहित, गायत्री पुजारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक विजय उत्सव का माहौल बना रहा।

International

RELATED ARTICLES