Saturday, May 30, 2026

National

spot_img

महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, छोटीसादड़ी थाने पर उठे गंभीर सवाल”

ब्यूरो रिपोर्ट: प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़। जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में कार्यरत महिला कांस्टेबल सोहन कुंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संभाग प्रभारी डी.डी. सिंह राणावत ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि महिला कांस्टेबल को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते वह गंभीर तनाव में थीं। समाज की ओर से यह भी मांग की गई है कि मामले में कांस्टेबल रामलाल गुजर एवं राहुल लबाना की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए।

राणावत ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय नहीं मिला तो समाज व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

इधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला कांस्टेबल सोहन कुंवर का उनके पैतृक गांव वरमंडल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन व समाजजन निष्पक्ष जांच के जरिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी होने की जानकारी दी गई है।

International

RELATED ARTICLES