Tuesday, June 2, 2026

National

spot_img

हाईवे पर पलटी कार, देखते ही देखते लगी आग, अमेठी के धरौली मोड़ पर डीसीएम से टकराई एक्सयूवी

ब्यूरो रिपोर्ट: कमरुद्दीन अहमद

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली मोड़ के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने पीछे से एक डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार आग की लपटों में घिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए राहत कार्य के कारण बड़ा हादसा टल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से यातायात को सुचारू कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कार पलटते ही आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में उसका अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने राहगीरों और बचाव कार्य में जुटे नागरिकों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और साहस के कारण कई लोगों की जान बच सकी।

International

RELATED ARTICLES