ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद
अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की दुलारीनगर ग्राम सभा के पुरे बेलखारिया गांव निवासी मुकेश कुमार यादव ने भारतीय सेना में भर्ती होकर अपने परिवार, गांव और पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मुकेश कुमार यादव, श्री मिश्रीलाल यादव के पुत्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय सेना में स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
मुकेश की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुकेश ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी मुकेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में चयनित होकर मुकेश ने न केवल अपने परिवार का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे अमेठी जिले को गौरवान्वित किया है।
गांव में उनकी सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है और युवाओं में भी देश सेवा के प्रति नई प्रेरणा देखने को मिल रही है।




