Tuesday, June 2, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं डाइट बनेगी शिक्षा का नया हब, 13 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 2 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने झुंझुनूं जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर में अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। सोमवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बनने वाले नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

डाइट झुंझुनूं को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किए जाने के बाद संस्थान के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1113.92 लाख रुपये भवन निर्माण तथा 160.65 लाख रुपये अन्य आवश्यक कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त एकेडमिक ब्लॉक, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, इंडोर गेम रूम, ऑडिटोरियम, पार्किंग तथा कैंटीन सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

डाइट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि झुंझुनूं के लिए यह गौरव का विषय है कि शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान की केवल सात डाइट संस्थाओं में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिनमें झुंझुनूं भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि देशभर की चुनिंदा डाइट संस्थाओं में झुंझुनूं डाइट को स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चयनित चार संस्थानों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि संस्थान में किए गए नवाचारों, गुणवत्तापूर्ण कार्यों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक भवन अगले एक वर्ष में तैयार हो जाएगा। इससे डाइट का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नए प्रशिक्षण कार्यक्रम और पाठ्यक्रम संचालित किए जा सकेंगे। इसके साथ ही एनटीटी जैसे नए कोर्स भी प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे शिक्षण व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में यह उपलब्धि झुंझुनूं जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप प्रोग्राम जैसी पहलें झुंझुनूं डाइट को शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक नवाचारों का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेश मील, डाइट प्राचार्य सुमित्रा, प्राचार्य दामोदर जांगिड़ सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES