Tuesday, June 2, 2026

National

spot_img

तामिया में किसान महाआंदोलन का बिगुल, मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय का घेराव

ब्यूरो रिपोर्ट: रहमान शाह मरावी, छिंदवाड़ा

तामिया, 1 जून। किसानों की लंबित मांगों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के बैनर तले सोमवार को तामिया में विशाल किसान महाआंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन की शुरुआत तामिया बस स्टैंड से हुई, जहां बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज, खाद की कमी, बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है।

जनसभा के बाद किसानों ने तामिया नगर में पैदल मार्च निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली। मार्च के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें

किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देने, सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी प्रदान करने, आगामी कृषि सीजन के लिए समितियों में यूरिया एवं डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा छोटे एवं सीमांत किसानों के कृषि ऋण माफ करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

किसानों ने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और कीट प्रकोप के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि प्रदान की जानी चाहिए।

15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी चक्का जाम और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

महाआंदोलन में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव रावेन भलावी, महासचिव प्रवीण धुर्वे, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संदीप इनवती, आजाद अनवर कुरेशी, नोमान खान कादरी, सत्यम सोनी, सावन धुर्वे सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES