Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

नाली बनी सड़क! शुकुल बाजार के मोहिद्दीनपुर में स्वच्छता दावों की खुली पोल

ब्यूरो रिपोर्ट: सज्जन खान

अमेठी। जनपद के शुकुल बाजार ब्लॉक अंतर्गत मोहिद्दीनपुर गांव में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। गांव की मुख्य गलियों में जलभराव और कीचड़ के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि न तो लोग ठीक से पैदल चल पा रहे हैं और न ही किसी प्रकार का वाहन आवागमन संभव हो पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई और मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव की सड़कों का निर्माण कराया जाए और नालियों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

International

RELATED ARTICLES