Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

56 गांव अंधेरे में, 27 अप्रैल को सीतापुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह

सीतापुर। बड़ा गांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 56 गांवों में लंबे समय से जारी बिजली संकट को लेकर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। वर्षों से स्थायी समाधान की मांग के बावजूद न तो नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी है और न ही प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल हुई है।

इस समस्या से क्षेत्र के किसान, मजदूर और आमजन खासे परेशान हैं। बिजली की कमी के कारण खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और छोटे व्यापारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने परसेरा, ढकिया, पूरनापुर, सिमराव, बीरमपुर और नीमचेना सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली समस्या को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

इसी क्रम में 27 अप्रैल को सीतापुर गल्ला मंडी में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जिलाधिकारी से दो प्रमुख मांगों पर जवाब चाहेंगे— क्षेत्र के 56 गांवों को नियमित एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति कब तक सुनिश्चित की जाएगी और प्रस्तावित पावर हाउस का निर्माण कार्य कब शुरू होगा।

आंदोलन को क्षेत्र की सामूहिक आवाज बताते हुए आयोजकों ने सभी किसानों, मजदूरों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती देने की अपील की है।

International

RELATED ARTICLES