Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

अमेठी में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और लूट, ग्रामीणों ने दो बदमाश दबोचे

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी। जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजापुर के हवेली गांव में शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। करीब सात अज्ञात हमलावरों ने जगजीवन यादव के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और गले व कान के जेवर छीनकर फरार होने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक हमलावरों ने धावा बोल दिया। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की गई और लूटपाट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावरों का पीछा किया और दो आरोपियों को दो मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर पड़ोसी गांव के निवासी हैं और पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES