Friday, April 24, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान को मिला जोरदार समर्थन

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रविवार को शाहपुरा में एक महत्वपूर्ण जन-जागरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रभर से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने नगर निकाय चुनावों को टालने के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों के साथ अन्याय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विषय को जन-जन तक पहुंचाकर जनता को जागरूक करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं।

ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की असली ताकत है। नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की।

बैठक में फुलिया मंडल अध्यक्ष प्रधान चाड़ा, बच्छखेड़ा मंडल अध्यक्ष शंकर रैगर, बिलिया मंडल अध्यक्ष भंवर गुर्जर, देवरिया मंडल अध्यक्ष सावर कुमावत, ढिकोला मंडल अध्यक्ष प्रभु गुर्जर, बनेड़ा नगर अध्यक्ष भंवर रैगर एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इकबाल शाह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रासा सिंह रावत के सानिध्य में शाहपुरा नगर के नव-नियुक्त 35 वार्ड अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी वार्ड अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में शाहपुरा-बनेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, ब्लॉक व नगर कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अभियान को गति देते हुए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें और जनसमर्थन बढ़ाएं।

International

RELATED ARTICLES