Friday, May 29, 2026

National

spot_img

कुशालीपुरा में गुर्जर समाज का शक्ति प्रदर्शन, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर। जिले के समीपवर्ती कुशालीपुरा गांव में गुरुवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग रैली के रूप में पहुंचे और गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए समाज के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुशालीपुरा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पद दंगल सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के समर्थन में नारे लगाते हुए बाइक एवं कार रैली के साथ सभा स्थल पहुंचे।

तीन दिवसीय देवनारायण राष्ट्रीय महोत्सव एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुशालीपुरा स्थित शहीद स्मारक पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 29 मई को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के विजय बैसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश भाटी सहित कई प्रमुख समाजसेवी एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज को संबोधित करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए समाज के वीरों को श्रद्धांजलि देना तथा समाज की परंपराओं, संस्कृति और एकता को मजबूत बनाए रखना है। गौरतलब है कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान कुशालीपुरा गांव के दो समाजबंधु शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में देवनारायण राष्ट्रीय महोत्सव के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से पानी, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।

विरेन्द्र धाबाई, जिलाध्यक्ष, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति।

International

RELATED ARTICLES