Wednesday, May 27, 2026

National

spot_img

रेगर समाज के कार्यक्रम में मारपीट और उत्पात का आरोप, सैकड़ों लोग पहुंचे सावर थाने 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। सावर क्षेत्र के ग्राम पिपलाज में बाबा रामदेव की पूर्णाहुति को लेकर आयोजित रेगर समाज के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में उत्पात मचाने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने तथा आगजनी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और मंगलवार को बड़ी संख्या में समाजजन सावर थाने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलाज में 23 से 25 मई 2026 तक रेगर समाज द्वारा बाबा रामदेव की पूर्णाहुति का धार्मिक आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। सोमवार शाम भोजन प्रसादी के बाद कैटरिंग कार्य में लगे कुछ बालक अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपियों ने पहले कैटरिंग कर्मियों से उनकी जाति पूछी और स्वयं को रेगर समाज का बताने पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ बालकों ने भागकर अपनी जान बचाई।

समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पास में आगजनी भी की तथा धार्मिक कार्यक्रम स्थल के आसपास पहुंचकर माहौल खराब करने एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया। घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भय एवं रोष का वातावरण बन गया।

मामले में मनजीत सिंह पुत्र कान सिंह राजपूत, राहुल पुत्र लालाराम तेली, लोकेश पुत्र देवकरण कुमावत, गोविंद पुत्र शैतान सिंह दरोगा, अंकित पुत्र राजकुमार प्रजापत एवं परमेश्वर पुत्र रामस्वरूप कुमावत निवासी पिपलाज के खिलाफ नामजद आरोप लगाए गए हैं।

घटना के विरोध में शिवराज रेगर, ओमप्रकाश कांसोटिया, रामपाल रेगर, गोपाल रेगर, रतन रेगर सहित सैकड़ों ग्रामीण सावर थाने पहुंचे और थानाधिकारी Radheshyam Chaudhary को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक आयोजन में बाधा डालने तथा दलित समाज को अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं Dr. Bhimrao Ambedkar Sangharsh Samiti से जुड़े कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

International

RELATED ARTICLES