ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा
चित्तौड़गढ़। गो संरक्षण एवं गो सम्मान को लेकर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक मार्बल लघु उद्योग संस्थान के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी तहसीलों से पहुंचे गोभक्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में राज्य स्तरीय प्रभारी Bahadur Singh Gurjar एवं जिला संयोजक Gaurav Somani ने विभिन्न तहसीलों में दिए गए ज्ञापनों एवं अभियान की प्रगति की समीक्षा की। चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, कपासन, रावतभाटा, राशमी, डूंगला, गंगरार, बस्सी, बेगूं और भूपालसागर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि 27 अप्रैल को आयोजित अभियान में जिलेभर से बड़ी संख्या में गोभक्तों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर गो संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपे थे। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट उत्साहजनक रही और अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला।
बैठक में संत Anujdas Ji Maharaj, Digvijayram Ji Maharaj तथा Shivramdas Tyagi के मार्गदर्शन में चल रहे आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
निम्बाहेड़ा से आए गोभक्त Radheshyam Sukhwal Maharaj ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि 27 जुलाई 2026 को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर गो हत्या पर रोक लगाने तथा गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर विशाल ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक के मुख्य वक्ता Gopalanand Saraswati Maharaj ने कहा कि देशभर में तहसील स्तर पर चलाया गया यह अभियान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित जनआंदोलन का उदाहरण बना है। उन्होंने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी और लेह-लद्दाख से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक अभियान को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रोफेसर Dr Sushila Laddha ने किया। उन्होंने प्रारंभ में संस्कृत में गो वंदना प्रस्तुत की। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
अंत में जिला संयोजक गौरव सोमानी ने सभी अतिथियों, संतों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 27 जुलाई को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।




