Friday, May 29, 2026

National

spot_img

छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में महिला कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

प्रतापगढ़।

जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला कांस्टेबल का शव मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करवाई गई।

मृतका की पहचान सोम कुंवर के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जिले के वरमंडल क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल की ईद पर्व को लेकर गुरुवार सुबह की पारी में ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। पुलिसकर्मियों द्वारा फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित क्वार्टर पहुंचे, जहां महिला कांस्टेबल मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी बी. आदित्य, उपखंड अधिकारी, छोटीसादड़ी सीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रतापगढ़ से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। वहीं धोलापानी थाना पुलिस जाप्ता, जलोदा जागीर सहित आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

रात में परिजनों से हुई थी बातचीत

घटना के बाद महिला कांस्टेबल के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि देर रात करीब 9 बजे महिला कांस्टेबल की उनसे फोन पर बातचीत हुई थी और वह सामान्य स्थिति में थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला कांस्टेबल एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थी।

एफएसएल जांच की मांग

पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन महिला कांस्टेबल का शव थाना परिसर के पीछे स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। ऐसे में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम को लेकर भी आपत्ति जताई तथा एफएसएल जांच की मांग करते हुए पूरे मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

International

RELATED ARTICLES