Monday, June 1, 2026

National

spot_img

पुलिया निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार पुराने क्षतिग्रस्त पाइप और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर, छिंदवाड़ा

तामिया। आदिवासी विकासखंड तामिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीमुआर के मरकाखेड़ा गांव में निर्माणाधीन पुलिया को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा ग्रामीण सुविधाओं के लिए लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया निर्माण में नए पाइपों के स्थान पर पुराने एवं क्षतिग्रस्त पाइप लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य में आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा बिना बेस डाले ही पाइपों को जमीन पर रखकर निर्माण किया जा रहा है। इससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं उपयंत्री की मिलीभगत से निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण के कारण पुलिया कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट-कंक्रीट की नियमित तराई (क्योरिंग) नहीं की जा रही है, जो निर्माण गुणवत्ता के लिए आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। इससे निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित होने की आशंका है।

गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी उपयंत्री की होती है। बावजूद इसके निर्माण कार्य में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर उपयंत्री की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण और अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और निर्माण कार्य में सामने आए कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर क्या कार्रवाई करते हैं।

International

RELATED ARTICLES