Monday, June 1, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा में दिखेगी आकाशगंगा, मध्य प्रदेश का नया एस्ट्रो विलेज, खगोलीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिला ब्यूरो: असलेखा चौरिया

छिंदवाड़ा। जिले के तामिया क्षेत्र स्थित खूबसूरत पर्यटक ग्राम धूसावानी को जल्द ही मध्य प्रदेश के नए एस्ट्रो विलेज (Astro Village) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल के बाद पर्यटक यहां खुले आसमान के नीचे आकाशगंगा, चमकते सितारों, ग्रहों और अन्य खगोलीय घटनाओं का अद्भुत एवं रोमांचक नजारा देख सकेंगे।

प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और समृद्ध होम-स्टे संस्कृति के लिए प्रसिद्ध धूसावानी गांव अब खगोल पर्यटन (Astro Tourism) के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से गांव को देशभर के खगोल विज्ञान प्रेमियों, पर्यटकों और शोधार्थियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार धूसावानी का स्वच्छ वातावरण, कम प्रकाश प्रदूषण और प्राकृतिक परिस्थितियां तारों एवं आकाशगंगा के अवलोकन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र को एस्ट्रो टूरिज्म के लिए उपयुक्त माना गया है।

एस्ट्रो विलेज बनने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को आधुनिक दूरबीनों और खगोलीय गतिविधियों के माध्यम से ब्रह्मांड को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

पर्यटन और विज्ञान के अनूठे संगम के रूप में विकसित होने जा रहा धूसावानी गांव आने वाले समय में छिंदवाड़ा जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

International

RELATED ARTICLES