Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

सरदारपुर में तीन दिवसीय माही स्वच्छता अभियान का समापन, स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

सरदारपुर। रोटरी क्लब ऑफ राजगढ़ के अंतर्गत वाईब्रेंट वूमेंस रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स द्वारा संचालित जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर आधारित तीन दिवसीय बहुप्रतीक्षित अभियान का समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सरदारपुर स्थित डॉ. अंबेडकर चौराहे पर गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा आने वाली पीढ़ी (जेनरेशन जेड) के लिए संसाधनों को संरक्षित रखना रहा।

समापन समारोह की शुरुआत अनुविभागीय अधिकारी सलोनी अग्रवाल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों में राजेंद्र गर्ग, जनपद अध्यक्ष झगुड़ी बाई, देव सिंगार, नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत शुक्ला, एल्डरमैन सेठिया, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा, रोटेरियन द्वारका प्रसाद गोराना सहित नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

इस दौरान आयोजित दो दिवसीय माही स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले स्वच्छता योद्धाओं एवं वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों का माला, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। विशेष सहयोग के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, पार्षदगण एवं दरोगा अरुण गोखले को भी सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन सुशील कुमार जैन ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. शिरीन कुरैशी ने किया।

तीन दिवसीय इस अभियान में क्लब की समन्वयक सीमा सुशील जैन के नेतृत्व में टीना भंडारी, नीता गर्ग, रानी गुप्ता, ललिता जैन, कुसुम बाहेती, कल्पना भूरिया, अनु बानिया, सोनाली सेठिया, नीलू कोठारी, रेशमा परवेज खान, ज्योति पंवार सहित अनेक महिला सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्लब की अध्यक्षा स्मिता सराफ के मार्गदर्शन में मीनाक्षी राय खलया, सीमा संजय जैन, दीपिका ठाकुर, रितु सोनी, डॉ. सुनीता बेले, हर्षा व्यास, रीना बैरागी, सीता शर्मा एवं शांताबाई पाटीदार ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

अभियान की सफलता को देखते हुए नगर परिषद ने इसे आगे भी विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद राजगढ़ ने रोटरी क्लब से जल संवर्धन हेतु निरंतर अभियान चलाने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्र में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और मजबूती मिल सके।

International

RELATED ARTICLES