ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा। नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजस्थान निवासी डॉ. अनिल कुमार छीपा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में शाहपुरा निवासी वीरेन्द्र व्यास को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से सपना गंगाधर को उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश से संकरी बाला को महासचिव, बिहार से रश्मि अग्रवाल को सचिव, बिहार से मनीष यादव को कोषाध्यक्ष तथा हरियाणा से कुमार जॉनी को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में दिल्ली से विनीता वार्ष्णवे को चेयरपर्सन एंटी करप्शन, पंजाब से स्वर्ण सिंह विरदी को चेयरमैन साइबर सिक्योरिटी, दिल्ली से सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विवेकानंद मिश्रा को लीगल एडवाइजर तथा मध्य प्रदेश से शमशाद भाटी को चेयरपर्सन सोशल अवेयरनेस की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। विशेष रूप से वीरेन्द्र व्यास के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर शाहपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।




