Friday, April 17, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट मेले का शुभारंभ, हर्षिनी कुलहरी ने किया उद्घाटन 

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं । स्थानीय स्टेशन रोड स्थित परमवीर पीरूसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में गुरुवार से मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेले के अंतर्गत “समर कार्निवल 2026” का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने देवपूजन एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि ऐसे मेले स्वदेशी हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उद्घाटन से पूर्व श्रीगणेश पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेले के निदेशक मोहित सैनी, मोहर सिंह सैनी, प्रबंधक कुंदन सिंह शेखावत एवं व्यवस्थापक अरुण सिंह ने मुख्य अतिथि का माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह ढाका, मुकेश सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मेले में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद, घरेलू उद्योगों से जुड़े स्टॉल और मनोरंजन गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं लघु उद्योगों को मंच प्रदान करना है, जिससे उनकी कला को व्यापक पहचान मिल सके।

International

RELATED ARTICLES