Monday, June 1, 2026

National

spot_img

मांकड़खेड़ा में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले, खरगोन (मध्य प्रदेश)

कसरावद (खरगोन)। कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शांति नगर मांकड़ खेड़ा में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं बलाई समाज के लोगों द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बसपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तुकाराम खेड़े, सरपंच गोलू जोशी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा खरगोन नरेंद्र कंचोले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कसरावद विधानसभा अध्यक्ष बसपा नरेंद्र खांडेकर ने की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा राजू पिपल्दे, पवन भालसे, जनपद सदस्य द्वारका प्रसाद सिटोले, जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र आवचरे, युवा नेता महेश शोनगरे, विधानसभा कोषाध्यक्ष मुकेश कंचोले, वरिष्ठ नेता संतोष खेड़े, सेक्टर अध्यक्ष अरण शावनेर, परमानंद गंगारेकर, रामेश्वर वर्मा, विधानसभा प्रभारी बसपा, राजा हिरवे, विनोद गोयल, अनिल शारदे, चेतराम हिरवे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र खांडेकर ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दीपक खेड़े, कुलदीप खेड़े सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता लेकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास जताया।

प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और बहुजन आंदोलन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब अंबेडकर के जयघोष और समाज उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।

International

RELATED ARTICLES