Friday, April 17, 2026

National

spot_img

मां कैला देवी धाम के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रस्थान

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

मथुरा। फरह क्षेत्र स्थित महुवन टोल प्लाजा से एसकेएम कंपनी एवं फाउंडेशन के तत्वावधान में मां कैला देवी करौली धाम के लिए प्रथम निशुल्क बस सेवा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाजसेवी ठाकुर जयपाल सिंह और कुलदीप सिंह के विशेष प्रयासों से शुरू की गई इस सेवा को प्लाजा प्रबंधक संजय यादव बरारी ने मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शुभारंभ के अवसर पर महुवन टोल प्लाजा परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ बसों का पूजन किया गया। इस दौरान एक साथ पांच बसों को रवाना किया गया, जबकि कुल छह बसों के माध्यम से लगभग 300 से 400 श्रद्धालुओं को मां कैला देवी धाम, करौली की निशुल्क यात्रा कराई जा रही है।

इस पहल की खास बात यह है कि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। आने-जाने के साथ-साथ भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी एसकेएम फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रा का संपूर्ण खर्च फाउंडेशन द्वारा वहन किया जा रहा है।

प्लाजा प्रबंधक संजय यादव ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत विशेष रूप से क्षेत्र के बुजुर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि कोई भी भक्त मां के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

बसों के रवाना होते समय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी यात्रियों ने एसकेएम फाउंडेशन, ठाकुर जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह एवं संजय यादव का आभार व्यक्त करते हुए इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

समाजसेवियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक स्थलों के लिए निशुल्क यात्रा सेवाएं समय-समय पर संचालित की जाती रहेंगी।

International

RELATED ARTICLES