ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)
सरदारपुर। जनगणना 2026-27 के अंतर्गत सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण जनपद कार्यालय सरदारपुर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें राजगढ़ एवं सरदारपुर नगर परिषद के जनगणना अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़ी बारीकियों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।
प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए जनगणना चार्ज अधिकारी यशवंत शुक्ला (सरदारपुर) एवं श्रीमती ज्योति सुनारिया (राजगढ़) ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाई गई है, वे अपने आदेशानुसार निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करें।
प्रशिक्षण सत्र प्रो. डी.एस. मुजाल्दा एवं प्रो. सुरेंद्र रावत द्वारा फील्ड ट्रेनर के रूप में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कुल 42 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान संजय शर्मा, जितेंद्र सिंह भाटी, दिलीप पुरोहित, जितेंद्र गोखले एवं मुकेश गहलोत सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।




