Friday, April 17, 2026

National

spot_img

कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिए जागरूकता के संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में संचिना कला संस्थान के तत्वावधान में कला दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘जल बचाओ’, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘पर्यावरण प्रदूषण’ रखा गया, जिसमें छात्राओं ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में कुल 20 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणामों में प्रथम स्थान पर सुनीता माली एवं मनीषा साहू रही। द्वितीय स्थान राधिका गुर्जर एवं नादिरा शेख ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान दिशा सुनारिया ने हासिल किया।

प्रतियोगिता प्रभारी इंद्रा धूपिया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल पियुष गदिया, इंद्रा जैन, वरिष्ठ अध्यापिका आयशा सिद्दीकी, इंटर्न मेघा केलवानी एवं लैब असिस्टेंट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक ने विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

International

RELATED ARTICLES