ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के जन्मदिवस के अवसर पर ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 53 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए योगदान दिया। आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का जन्मदिवस सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटा गया और फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस भावुक पल ने उपस्थित सभी लोगों को मानवता और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने कहा कि भाजपा हमेशा से सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती आई है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रक्षा भंडारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। साथ ही रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ भाजपाई बाबूभाई पटेल, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग, संजय बंजारा, पूर्व पार्षद दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, अभिषेक मेरु, इम्मामुद्दीन, अमरसिंह, भूपेंद्र सांबरिया, मुकेश कहार, सागर राणा, सुरेंद्र, तरुण पंचाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




