Tuesday, June 2, 2026

National

spot_img

छोटीसादड़ी में मौसम का कहर, शाम को छाया अंधेरा, आंधी तूफान, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से बदला मौसम

ब्यूरो रिपोर्ट: प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। क्षेत्र में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन साथ ही जनजीवन भी प्रभावित कर दिया।

शाम करीब 5:30 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। स्थिति ऐसी थी कि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया।

तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने क्षेत्र में भारी असर छोड़ा। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर बिखर गईं। आंधी के दबाव से कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा।

आंधी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे। तेज बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।

वहीं, क्षेत्र के किसानों ने इस बारिश का स्वागत किया है। किसानों का मानना है कि समय पर हुई बारिश और नमी फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

International

RELATED ARTICLES