Wednesday, May 27, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में उठी बड़ी मांग! मंड्रेला रोड चौराहे पर लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं

Pandit Deendayal Upadhyaya की प्रतिमा स्थापित करने एवं चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की मांग को लेकर राजस्थान सर्व समाज समिति ने मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

झुंझुनूं शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-11 के मंड्रेला रोड चौराहे पर भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर यह ज्ञापन राजेंद्र शर्मा, पूर्व आयुक्त नगर परिषद झुंझुनूं एवं वरिष्ठ अधिवक्ता महेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि Pandit Deendayal Upadhyaya का राजस्थान, विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र से गहरा आत्मीय संबंध रहा है। उनकी शिक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण समय इसी क्षेत्र में व्यतीत हुआ। उनके एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं सामाजिक समरसता के विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

समिति ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह भावना रही है कि शहर के प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए, जिससे नई पीढ़ी उनके राष्ट्रसेवा, सामाजिक समर्पण एवं आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एनएच-11 स्थित मंड्रेला रोड चौराहे पर Pandit Deendayal Upadhyaya की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने तथा चौराहे का नामकरण उनके नाम पर करने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।

समिति ने इसे शेखावाटी की वैचारिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर शिवचरण पुरोहित, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र निर्मल, एडवोकेट सुजीत शर्मा, सुमेर सिंह कड़वासरा, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, सुरेंद्र शर्मा ढाणिंवाला, सुरेंद्र शर्मा भीमसरिया, किशन लाल नायक, श्याम सुंदर शर्मा लालपुर एवं जगदीश सैनी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES