Wednesday, May 27, 2026

National

spot_img

सीएमएचओ डॉ गुर्जर का औचक निरीक्षण ! हीटवेव के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त नजर

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 26 मई। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Dr. Chhotelal Gurjar ने मंगलवार को मलसीसर एवं अलसीसर क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई तथा हीट वेव से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की।

सीएमएचओ सबसे पहले उप जिला अस्पताल मलसीसर पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान Dr. Chhotelal Gurjar ने दवा भंडार, जांच प्रयोगशाला, वार्डों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए।

इस अवसर पर पीएमओ Dr. Satyaveer Singh ने अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं संचालित सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीएमएचओ ने सभी वार्डों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए सीएमएचओ ने अस्पतालों में की गई विशेष व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मरीजों एवं आमजन को राहत देने के लिए पर्याप्त पेयजल, छाया, दवाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद Dr. Chhotelal Gurjar ने बीसीएमओ कार्यालय मलसीसर का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीएमओ Dr. Ashok Saini एवं बीपीओ राकेश गोरा ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सीएमएचओ ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।

इससे पूर्व उन्होंने सीएचसी अलसीसर का भी निरीक्षण किया, जहां चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों पर सभी कार्मिक उपस्थित मिले।

सीएमएचओ ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं में सुधार कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान Dr. Chhotelal Gurjar ने उप जिला अस्पताल मलसीसर एवं सीएचसी अलसीसर के निर्माणाधीन भवनों का भी जायजा लिया। उन्होंने इंजीनियरों से निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री, प्लान एवं कार्य पूर्ण होने की समयसीमा की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि एसडीएच मलसीसर भवन के लगभग छह माह में पूर्ण होने का अनुमान है, जबकि सीएचसी अलसीसर का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

International

RELATED ARTICLES