Friday, April 17, 2026

National

spot_img

आबूरोड में हज जायरीनों का भव्य इस्तकबाल, दुआओं के साथ रवाना हुए मेहमान-ए-खुदा

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड, 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार)।
सिरोही हज वेलफेयर कमेटी शाखा आबूरोड के तत्वावधान में हज के पवित्र सफर पर जाने वाले जायरीनों का भावभीना स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तिलावत-ए-कुरआन और “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाओं के बीच जायरीनों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन सलीम अशरफी–हुरमत बानो, मुस्ताक कुरैशी–नसीम बानो, फिरोज खान–नादिरा बानो, अख्तर अली बोहरा–रुखसाना सैफी, इकबाल खान एवं अयूब मेमन का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

कार्यक्रम में मुल्तानिया मस्जिद के मौलाना हाजी रिजवान ने देश, दुनिया और शहर की खुशहाली, अमन-चैन के लिए दुआ की तथा जायरीनों के हक में हज के सफर को आसान और कुबूल होने की प्रार्थना की।

इस मौके पर हज कमेटी के सहसंयोजक हाजी सफी मोहम्मद, हाजी वजीर खान, हाजी अब्दुल रहमान, हाजी यूनुस भाई कुरैशी, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद फरहान, शकूर मोहम्मद, अब्दुल रहमान, डॉ. इरफान बागवान, लाला भाई सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे से ओत-प्रोत रहा।

International

RELATED ARTICLES