Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

विप्र महाकुंभ को लेकर शाहपुरा में रणनीति बैठक, ऐतिहासिक बनाने का लिया गया संकल्प

ब्यूरो चीफ: चित्रांश शर्मा

शाहपुरा। आगामी 17 जून 2026 को विजयनगर में आयोजित होने वाले भव्य विप्र महाकुंभ एवं प्रतिस्थापना समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को महर्षि दधीचि गुरुकुल, कालिंजरी गेट, शाहपुरा में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विप्र फाउंडेशन जोन-1एफ के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने महाकुंभ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि राजस्थान कृषि मंडी, विजयनगर में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का विराट संगम होगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से परिवार सहित अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ के अंतर्गत यज्ञोपवीत संस्कार, विशाल शोभायात्रा, कलश यात्रा, महासभा, महाआरती एवं महा ब्रह्मभोज सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परम पूजनीय प्रखर महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद भी समाजजनों को प्राप्त होगा।

बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से यह महाकुंभ प्रदेश स्तर पर एक मिसाल बनेगा। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, आमंत्रण अभियान तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक परिवारों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, मधुसूदन पारीक, अरुण कुमार जोशी, महेंद्र शर्मा, राकेश खंडेलवाल एवं राधेश्याम पाण्डे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में शिक्षाविद रमेश चंद्र गालरिया, सोमेश्वर व्यास, नरेश व्यास, सत्येंद्र मंडेला, कैलाश मंडेला, महावीर सुखवाल, विजय व्यास, चंद्र प्रकाश जोशी, प्रकाश दीक्षित, प्रदीप भारद्वाज, पंकज सुगंधी, रघुनंदन शर्मा, राजेंद्र गौड़, अविनाश शर्मा, सुशील गौड़, अंकित शर्मा, मनोज पुरोहित, गोल्डी पाराशर, रवि दत्त पुंडरीक, अंकुर ओझा, केशव सपूत एवं राजेंद्र सुखवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में विप्र महाकुंभ को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया तथा अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़कर विजयनगर पहुंचने का आह्वान किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग और सहभागिता से यह महाकुंभ ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।

International

RELATED ARTICLES