ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)
राजगढ़/सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सरदारपुर, दसई एवं अमझेरा ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त संगठनात्मक समीक्षा बैठक राजगढ़ स्थित शिव वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों तथा आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू ने मंडलम एवं पंचायत समिति संगठन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा बूथ स्तर की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से अलग-अलग चर्चा कर संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उषा नायडू ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक सफलता का आधार होता है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने संगठन में अनुशासन, समन्वय और सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक में विधानसभा प्रभारी आशीष भूरिया, संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, सरदारपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बड़गोता, दसई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र पाटीदार, राजगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसोदिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भवरसिंह बारोंड, ब्रजेश ग्रेवाल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी पुष्पेंद्र बना, बद्रीलाल पाटीदार, विरसन भगत, शंकरदास बैरागी, छगन पाटीदार, राजेंद्र लोहार सहित मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, सरपंच एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन एवं आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।




