Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

ज्येष्ठ मंगलवार पर आस्था का भंडारा | भक्ति, सेवा और मानवता का संगम बना श्री का पुरवा 

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी। ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार के पावन अवसर पर अमेठी-धम्मौर मार्ग स्थित श्री का पुरवा में श्रद्धा, आस्था एवं सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को छोला-चावल, शर्बत एवं शीतल जल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से राहगीरों को राहत मिली और लोगों ने आयोजकों की सराहना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी भावना के साथ जनसेवा एवं धर्मार्थ कार्य के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रसाद एवं शीतल पेय उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला, गप्पू पाण्डेय, राम कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, श्रीराम यादव, सुनील शुक्ला, विशाल गुप्ता, हनुमंत लाल तिवारी, सक्षम शुक्ला, अंकित तिवारी, रंग बहादुर यादव, अनमोल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा कार्यकर्ता सेवा कार्य में पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।

भंडारे में क्षेत्र के ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी तथा सभी ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

International

RELATED ARTICLES