Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

वृंदावन में अनिरुद्ध आचार्य से मिला झुंझुनूं का प्रतिनिधिमंडल, लिया गौ सेवा का संकल्प

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

वृंदावन/झुंझुनूं। गौरी गोपाल आश्रम वृंदावन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध भागवत कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य से झुंझुनूं से पहुंचे धर्म अनुरागियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता महेश बसावतिया के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य के सान्निध्य में गौ सेवा का संकल्प लेते हुए सनातन संस्कृति और धर्म सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भेंट के दौरान अनिरुद्ध आचार्य ने पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मास सेवा, साधना और पुण्य अर्जन के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस पावन माह में की गई गौ सेवा, चारा दान और गोवंश की देखभाल का पुण्य सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक प्राप्त होता है, क्योंकि यह मास भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।

आचार्य ने कहा कि गौ माता को हरा चारा, गुड़ और रोटी अर्पित करने से भगवान नारायण एवं श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास में किया गया दान और सेवा हजार गुना फलदायी मानी गई है। गौशालाओं में सेवा या दान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है तथा गोवंश की सेवा से नवग्रहों की शांति, पितृदोष एवं कालसर्प दोष से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि नित्य गौ सेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति संभव है।

इस अवसर पर भाजपा नेता महेश बसावतिया ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के विषय में आचार्य से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

मुलाकात के पश्चात प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. भावना शर्मा, विनोद स्वामी, सुनील शर्मा एवं भावेश शर्मा ने गौरी गोपाल आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने आश्रम में संचालित गौरी गोपाल रसोई, वृद्ध आश्रम, अन्न क्षेत्र, गुरुकुल तथा बंदर सेवा क्षेत्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आश्रम में चल रही विभिन्न सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि अनिरुद्ध आचार्य द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय हैं। उन्होंने आश्रम द्वारा मानव सेवा, गौ सेवा और संस्कार निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

International

RELATED ARTICLES