ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड
आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान में अजय ढाका को प्रदेश आईटी सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर उनके सम्मान में मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघला एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनी जी परसाई ने कहा कि अजय ढाका लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके समर्पण, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अजय ढाका अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर अजय ढाका का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में अजय ढाका ने प्रदेश नेतृत्व, जिला संगठन, मंडल पदाधिकारियों एवं मित्र मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन हित और युवा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी साथियों ने अजय ढाका को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।




