Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार पलटी,बड़ा हादसा टला

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड। शहर के मानपुर स्थित वीर बाबा मंदिर के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। हालांकि हादसे में चालक की जान बच गई और उसे केवल मामूली चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक असंतुलित होकर सुरक्षा दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार आबूरोड निवासी डॉ. विक्रांत सक्सेना की बताई जा रही है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के असंतुलित होने से हादसा होना सामने आया है।

International

RELATED ARTICLES