ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी आबूरोड नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सेठ प्रसादीलाल धर्मशाला में जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संरचना में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों के विस्तार, नियमित बूथ बैठकों के आयोजन, शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों एवं जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, सुरेश सिंदल तथा बाबूभाई पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन भगवती सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, निर्वतमान जिलाध्यक्ष मगनदान चारण, वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता सतीश सेठी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता साबिर कुरैशी, प्रदेश सरल एप संयोजक मनीष जैन, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह, दुर्गेश शर्मा, मंडल महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, विक्रम सिंह, हरेन्द्र सिंह, रमेश वैष्णव सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




