Thursday, June 4, 2026

National

spot_img

धार के मांडू में BRICS प्रतिनिधि मंडल के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

धार। आगामी 12 जून 2026 को ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावित धार भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल जिले के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मांडू का दौरा करेगा, जहां वे ऐतिहासिक जहाज महल का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर लाइट एंड साउंड शो, रात्रि भोज तथा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन मीना ने मांडू स्थित जहाज महल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

पूरे आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर को मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की पायलटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी छोटी-बड़ी समस्या, घटना अथवा व्यवस्था संबंधी चुनौती की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

International

RELATED ARTICLES