Thursday, June 4, 2026

National

spot_img

आबूरोड में बिजली कटौती से नाराज लोग पहुंचे विभाग, जताया विरोध।

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड। शहर के आकरा भट्टा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बुधवार देर रात बार-बार बिजली गुल होने से परेशान नागरिक अपनी शिकायत लेकर विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष समस्या रखी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभाग की ओर से न तो कटौती की कोई पूर्व सूचना दी जाती है और न ही समस्या के समाधान को लेकर संतोषजनक कार्रवाई की जाती है। लगातार बिजली बाधित रहने से आमजन को गर्मी के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान पार्षद जितेंद्र बंजारा भी नागरिकों के साथ विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। बंजारा ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

नागरिकों ने विद्युत विभाग से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, अघोषित कटौती पर रोक लगाने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES