Thursday, June 4, 2026

National

spot_img

खरगोन पुलिस की दबिश में अवैध कच्ची शराब का भंडाफोड़, महिला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले

खरगोन। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजगोन नाले के पास संचालित अवैध कच्ची शराब की भट्टी पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। साथ ही मौके पर मिले 300 लीटर महुआ लहान को नष्ट कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण अनुराग तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना बेड़िया पुलिस को 3 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सादड़बन निवासी सूरजबाई बिजगोन नाले के पास अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रही है। सूचना के आधार पर थाना बेड़िया के टूआईसी उपनिरीक्षक हरिप्रसाद पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो एक महिला शराब बनाने के उपकरण लगाकर अवैध कच्ची शराब तैयार करती मिली। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरजबाई पति बिसन डाबर निवासी सादड़बन खामखेड़ा कसरावद, हाल निवासी लौंदी बेड़िया बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 11,250 रुपये है, जब्त की। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरण भी जब्त किए गए। मौके पर मिले 300 लीटर महुआ लहान, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है, को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बेड़िया में अपराध क्रमांक 152/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन तथा उपनिरीक्षक हरिप्रसाद पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शीतल सिंघार, प्रधान आरक्षक अनिल परिहार, आरक्षक लोकेन्द्र गुर्जर, दुलेसिंह, महिला आरक्षक स्वाती बेला, रविन्द्र चौहान एवं थाना बेड़िया के अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

International

RELATED ARTICLES