Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

श्री वैष्णव बैरागी समाज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 28 जून को होगी विशेष आमसभा

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड। श्री वैष्णव बैरागी समाज भीतरोट परगना सेवा समिति आबू-पिंडवाड़ा की कार्यकारिणी बैठक रविवार को भुजैला हनुमानजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जगदीश वैष्णव ने की, जबकि संरक्षक ओम वैष्णव, योगेश वैष्णव एवं ईश्वरदास वैष्णव का सानिध्य प्राप्त हुआ।

बैठक का शुभारंभ भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात महामंत्री रमेश वैष्णव ने बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा कराई। इस दौरान कोषाध्यक्ष दिनेश वैष्णव ने समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

बैठक में समाजहित एवं संगठनात्मक कार्यों में विशेष योगदान देने पर दिनेश वैष्णव (रोहिडा) एवं योगेश वैष्णव (रोहिडा) का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया गया।

सदस्यों ने निर्णय लिया कि आगामी 28 जून, रविवार को चंद्रावती हनुमानजी मंदिर, आबूरोड में समाज की विशेष आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के सभी सदस्य भाग लेंगे। बैठक में समाज सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी तथा मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों एवं समाज में होने वाले अनावश्यक एवं व्यर्थ खर्चों पर रोक लगाने के लिए ठोस निर्णय लेने पर विचार किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष खीमदास वैष्णव (अचपुरा), महामंत्री रमेश वैष्णव (आबूरोड), कोषाध्यक्ष दिनेश वैष्णव (रोहिडा), सहदेव वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES