Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

पुष्कर शिविर में बोले शिवराम खटीक: राहुल गांधी का मार्गदर्शन संगठन में फूंकेगा नई ऊर्जा

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

अजमेर/पुष्कर। कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के तहत पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर एक विशेष और आत्मीय माहौल देखने को मिला। शिविर के अंतिम दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान भीलवाड़ा शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने भी अपने परिवार के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शिवराम खटीक ने इसे अपने राजनीतिक जीवन का प्रेरणादायक और यादगार क्षण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

खटीक ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के अधिकारों और समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से बताया कि नेतृत्व केवल कार्यालयों में लंबित कार्यों को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की मजबूत आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों के लिए लड़ना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

शिवराम खटीक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं को समझें, उनके बीच जाएं और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन ही कांग्रेस की वास्तविक ताकत हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि पुष्कर प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त मार्गदर्शन और प्रेरणा के बाद राजस्थान कांग्रेस का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर और सक्रियता से कार्य करेंगे।

खटीक ने कहा कि भीलवाड़ा शहर कांग्रेस अब जनता के बीच सीधे संवाद और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और अधिक गति देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा करना भी है।

पुष्कर शिविर में मिले मार्गदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत बताते हुए शिवराम खटीक ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

International

RELATED ARTICLES