Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

अहिल्याबाई जयंती पर गाडरी समाज को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छात्रावास की घोषणा की

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति महासंघ राजस्थान द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore, गृह राज्य मंत्री Jawahar Singh Bedham विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता होल्कर राजवंश के वंशज Uday Raje Holkar ने की।

समारोह का संयोजन विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत बघेल ने किया। कार्यक्रम में महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष नकुल कुमार गायरी, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन हरिओम बघेल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरचंद गाडरी, प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल गाडरी, महामंत्री भेरूलाल गाडरी कादीसहना, उपाध्यक्ष नारायण गाडरी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल गाडरी, मदनलाल गायरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानालाल गाडरी, महासंघ प्रदेश महामंत्री कमलेश गाडरी, प्रदेश प्रभारी समरथ गायरी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवा लोहारिया, जिला अध्यक्ष भीमचंद गाडरी, संगठन मंत्री भेरूलाल गाडरी कादीसहना, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोरधन गाडरी सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष नकुल कुमार गायरी एवं संगठन मंत्री भेरूलाल गाडरी कादीसहना ने मुख्यमंत्री के समक्ष धनगर, गायरी, गाडरी एवं गड़रिया समाज को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू वर्ग में शामिल करने तथा राजधानी जयपुर में समाज के लिए छात्रावास निर्माण की मांग रखी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समाज की मांग को स्वीकार करते हुए जयपुर में गाडरी समाज के लिए छात्रावास (हॉस्टल) स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही बिरला ऑडिटोरियम तालियों और नारों से गूंज उठा। उपस्थित समाजजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के शैक्षिक और सामाजिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

छात्रावास की घोषणा के बाद गाडरी समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पूरे ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। समाज के लोगों ने कहा कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

International

RELATED ARTICLES