Wednesday, June 3, 2026

National

spot_img

पंचायती भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट: रहमान शाह मरावी, छिंदवाड़ा

पालाचौरई/जुन्नारदेव। ग्राम पंचायत पालाचौरई के वार्ड क्रमांक 4 एवं 12 के नागरिकों ने पंचायती भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में तहसील कार्यालय जुन्नारदेव पहुंचकर तत्काल सीमांकन कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोक्षधाम के पीछे स्थित पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों एवं पैसा एक्ट समिति के पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए मांग की कि विवादित भूमि का शीघ्र सीमांकन कराया जाए और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान पैसा एक्ट समिति के पदाधिकारी कमलेश उईके, मेहरबान, नंदकिशोर परतेती, सरोज भट्टी, राधा इवनाती तथा पंचायत सचिव चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण दशरथ, कस्तूरी बाई, कृष्णा बाई, इंद्राबाई, ज्ञानवती सहित अन्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द सीमांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि भूमि विवाद के कारण कई हितग्राहियों के शौचालय निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बरसात का मौसम निकट होने के कारण लोगों ने मांग की है कि शीघ्र कार्रवाई कर शौचालय निर्माण का रास्ता साफ किया जाए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अतिक्रमण हटाया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

International

RELATED ARTICLES