Thursday, June 4, 2026

National

spot_img

परिक्रमा मार्ग पर बजरी ट्रेलरों की आवाजाही से श्रद्धालुओं में डर, हादसे की आशंका बढ़ी।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

मथुरा, 4 जून। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर बजरी से भरे भारी ट्रेलरों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। गोवर्धन क्षेत्र के कस्बा सौंख में परिक्रमा मार्ग पर लगातार भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार भरतपुर की ओर से आने वाले बजरी से लदे ट्रेलर सौंख के कुम्हेर तिराहे और नाले वाले तिराहे से होकर मथुरा की दिशा में जा रहे हैं। जबकि परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रतिबंध होने की बात कही जाती है। इसके बावजूद बड़े वाहनों का संचालन लगातार जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिक्रमार्थी पैदल यात्रा करते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही उनके लिए खतरा बन सकती है। विशेष रूप से सौंख से ऊंचा गांव और कुदरवन मोड़ तक का क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, जहां सुबह के समय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि तेज गति से गुजरने वाले ट्रेलरों के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बजरी से भरे ट्रेलर परिक्रमा मार्ग से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है तो उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नियमित निगरानी और प्रभावी यातायात नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

International

RELATED ARTICLES