Thursday, June 4, 2026

National

spot_img

भीलवाड़ा में बावड़ी से मिला लापता बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा, 4 जून। भीमगंज थाना क्षेत्र के दादाबाड़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग का शव बावड़ी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले चार दिनों से लापता थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, कोली मोहल्ला निवासी रामदयाल कोली (74) गत 1 जून से लापता थे। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। गुरुवार सुबह आत्माराम मुक्ति धाम परिसर स्थित बावड़ी में एक शव तैरता दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बावड़ी से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर शव रामदयाल कोली का निकला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में रामदयाल कोली अकेले ही बावड़ी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

International

RELATED ARTICLES