Thursday, June 4, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा में पर्यावरण दिवस पर वीसी बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर।

जिला ब्यूरो: असलेखा चौरिया

छिंदवाड़ा, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आयोजित किए जाने वाले विशेष अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से आयोजित इस बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, विशेष अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ मिले।

समीक्षा बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता गतिविधियों, योग कार्यक्रमों और शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक के अंत में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अभियान की तैयारियों और जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया।

International

RELATED ARTICLES