ब्यूरो चीफ: चित्रांश शर्मा
शाहपुरा। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अजय सिंह मीणा के शाहपुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में सोशल मीडिया ग्रामीण मंडल संयोजक राम सिंह मीणा के नेतृत्व में सोशल मीडिया जिला संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हंसराज जाट, अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र, बृजराज सिंह, पूर्व पार्षद चरण सिंह मीणा, मुन्ना भाई, गोपाल कहार, बसंत वैष्णव, रामदेव प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने अजय सिंह मीणा का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अजय सिंह मीणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
स्वागत समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपस्थित जनों ने अजय सिंह मीणा के सफल एवं जनसेवाभावी कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।




